Home > Cholesterol > कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) कम करने का रामबाण इलाज
कोलेस्ट्रॉल कम करने का आयुर्वेदिक इलाज

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) कम करने का रामबाण इलाज

आज कई लोगों में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की प्रॉब्लम तेजी से बढ़ रही है। जिसकी वजह से हार्ट से जुड़े जोखिम भी बढ़ रहे हैं। वैसे भी हाई कोलेस्ट्रॉल को हार्ट का दुश्मन माना जाता है। इस स्थिति में हम सभी के लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि कोलेस्ट्रॉल को कैसे नियंत्रण में रखें? कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज क्या है? लेकिन उससे पहले ये जानते हैं कि क्या होता है कोलेस्ट्रॉल?

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) क्या है?

ये एक तरीके का फैट होता है, जिसे शरीर में हमारा लिवर बनाता है। गाढ़ा, चिकनाईयुक्त खाना, जंक फूड, इस प्रकार की चीजों को ज्यादा खाने से ही कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। जब हमारी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा हो जाता है। यानी हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर ये शरीर के नसों में जम जाता है। जिसके कारण नसों की परत बारीक हो जाती है। इसी वजह से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है और हार्ट को पंप करने में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जोकि हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।

बॉडी में कोलेस्ट्रॉल कितने प्रकार का होता है?

हमारी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल के दो टाइप बताये गये हैं। पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल को हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) और बैड कोलेस्ट्रॉल को लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) कहा जाता है।

बैड (खराब) कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण क्या हैं?

वैसे तो बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन जो दो मुख्य कारण हैं, वो हैं एक तो गलत खानपान और दूसरा वर्क आउट ना करना। फिजिकल एक्टिविटी नहीं करना। दरअसल हम जो कुछ भी खाते हैं, उसे सही से पचाना भी जरूरी होता है। लेकिन आज के लोग अनाप-शनाप चीजें खाते तो बहुत हैं। ऑयली फूड, जंक फूड जमकर खाते हैं। लेकिन उसे पचाने के लिए ना तो एक्सरसाइज करते हैं और ना ही वॉक करते हैं। कुल मिलाकर ऐसा कोई मेहतन वाला काम नहीं करते, जिससे खाने को सही तरह से पचाया जा सके। इसलिए हाई कोलेस्ट्रोल से बचने के लिए एक्सरसाइज और खानपान पर ध्यान दिया जाना बेहद जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए, इस पर विचार किया जाना चाहिए।

उम्र के हिसाब से कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए?

आज जिस तरह की लाइफ स्टाइल और खानपान लोगों का हो गया है। ऐसे में कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को फेस करना पड़ रहा है। जिनमें से एक है कोलेस्ट्रॉल की समस्या। कई लोग जानना चाहते हैं कि उम्र के हिसाब से कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए। जैसे कि 30 के बाद या 40 की उम्र में कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए? तो एक्सपर्टस के अनुसार एक नॉर्मल इंसान का कोलेस्ट्रॉल लेवर 200mg/कस से कम होना सही होता है। इससे ज्यादा अगर हो तो फिर स्वास्थ्य के लिए नुकसानदाय साबित हो सकता है। व्यक्ति की सेहत के लिए कई खतरे पैदा हो सकते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट हमें सलाह देते हैं कि लोगों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ताकि कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रह सके।

फिर भी उम्र के अनुसार हम यहां आपको बता रहे हैं कि कोलेस्ट्रॉल का लेवल कितना होना चाहिए? कम उम्र यानी 19 साल की उम्र में कुल कोलेस्ट्रॉल का स्तर 170mg/dlहोना सही रहता है। दूसरी ओर 20 की उम्र के बाद के लोगों की बात करें, तो इस उम्र में कोलेस्ट्रॉल लेवल 120-200 mg/dl के बीच होना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल कितने दिन में ठीक होता है?

अक्सर लोगों का दिल और दिमाग कोलेस्ट्रॉल का नाम सुनकर घबरा जाता है। क्योंकि इसके कारण और भी कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। जिसमें हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक शामिल है। तभी तो जो लोग कोलेस्ट्रॉल की दवा खा रहे होते हैं, उनके मन में यह प्रश्न आता है कोलेस्ट्रॉल कितने दिन में ठीक होता है? अगर आपके मन में भी यह प्रश्न है, तो हम आपको बता रहे हैं कि कितने दिन में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल हो सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केवल दवा खाने से ही आपका बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल जल्दी कम नहीं होगा। या कोई कोलेस्ट्रॉल कम करने की टेबलेट लेने से ही आपको जल्द आराम नहीं पहुंचेगा। इसके लिए आपको हेल्दी डाइट से लेकर दवा और कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज करने की जरूरत है। जिसमें 2 से 3 महीने तक का समय लग सकता है। दरअसल कई लोगों का यह भी प्रश्न होता है कि 7 दिनों में कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें? उनके लिए हम बता रहे हैं कि अच्छी लाइफ स्टाइल, खानपान और डॉक्टर द्वारा लिखी दवाई का इस्तेमाल करने के बाद 2 से 3 या फिर इससे भी ज्यादा का समय लग सकता है।

एक बात का और ध्यान रखें। अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है, तो इस कंडीशन में हाई कोलेस्ट्रॉल को नॉर्मल होने में समय लग सकता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने का आयुर्वेदिक इलाज

अगर आप हेल्दी डाइट, अच्छी लाइफ स्टाइल और एक्सरसाइज वगैरह को ध्यान में रखते हुए, दवा की मदद से अपने हाई कोलेस्ट्रॉल को कम व नॉर्मल करना चाहते हैं। तो इसके लिए आप आयुर्वेदिक उपचार की सहायता ले सकते हैं। आयुर्वेद को सुरक्षित और प्रभावशाली भी माना जाता है। क्योंकि ये बिना किसी साइड इफेक्ट के रोगों का स्थाई इलाज करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को ठीक करने की आयुर्वेदिक कौन-सी लें। तो आप आयुर्वेदिक कंपनी सूरज हर्बल्स का ‘हियारिष्ट कैप्सूल’ (HiyaRisht Capsule) का सेवन करें। यह एक भरोसेमंद और बहुत ज्यादा इफेक्टिव आयुर्वेदिक मेडिसिन है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद असरदार है।