Home > Cholesterol > क्या घी खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?
क्या घी खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

क्या घी खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

भारतीय घरों की रसोई में देसी घी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। वैसे भी देसी घी हमारे भोजन का जरूरी हिस्सा बन गया है। हम कई तरीकों से इसे सेवन करते हैं। जैसे कि सुबह नाश्ते में रोटी या परांठों पर घी लगाकर बड़े चाव से खाते हैं। सब्जी, दाल या चावल के साथ भी अक्सर कई घरों में देसी घी को खाया जाता है। लेकिन सबसे अहम सवाल यह उठता है कि क्या घी खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता या नहीं? यह प्रश्न काफी समय से लोगों के बीच बहस का मुद्दा बना हुआ है। क्योंकि कई लोगों को ऐसा मानना होता है कि देसी में बहुत ज्यादा फैट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। लेकिन कुछ स्टडी बताती हैं कि देसी घी का सेवन संतुलित मात्रा में करने से स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।

घी कैसे खायें कि कोलेस्ट्रॉल ना बढ़े?

अगर घी खाने के शौकीन हैं, लेकिन कोलेस्ट्रॉल ना बढ़ जाये, इस डर के कारण घी खाने से कतरा रहे हैं। या फिर यह जानना चाहते हैं कि किन परिस्थितियों में देसी घी को खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। तो आइए हम यहां जानने का प्रयास करते हैं कि घी का सेवन किस प्रकार करें कि कोलेस्ट्रॉल ना बढे़ और किन परिस्थितियों में घी का सेवन ना करें या फिर बहुत कम मात्रा में करें।

ज्यादा मात्रा में घी का सेवन

कहते हैं अति हर चीज की बुरी होती है। इसलिए अगर जरूरत से ज्यादा घी का सेवन करेंगे, तो हो सकता है कि इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाये। क्योंकि जब देसी घी का सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में करते हैं, तो यह ब्लड में कुल कोलेस्ट्रॉल और खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकता है। इस कारण से हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

पहले से हाई कोलेस्ट्रॉल

जो लोग पहले से ही हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे लोगों के स्वास्थ्य पर घी का ज्यादा सेवन, ज्यादा बुरा असर डाल सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को अक्सर डाइट और मेडिसिन्स की मदद से अपने कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने की जरूरत होती है। इसलिए ऐसे लोगों को देसी घी का सेवन नहीं करना चाहिए या फिर बहुत कम मात्रा में करना चाहिए। क्योंकि ये उनकी हेल्थ के लिए प्रॉब्लम क्रिएट कर सकता है।

ज्यादा उम्र के लोग

जब व्यक्ति की उम्र बढ़ने लगती है, तो इस कारण से उसकी हेल्थ का कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल, कमजोर पड़ने लगता है। कोलेस्ट्रॉल को लेकर घी का सेवन ज्यादा असर डाल सकता है। उम्र के लिहाज से देखें तो 55 या 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल देसी घी खाने से बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। दरअसल देसी घी में भरपूर मात्रा में फैट (वसा) होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाने का काम कर सकता है। इसलिए बड़े-बुजुर्गों के लिए ज्यादा मात्रा में देसी घी खाना परेशानी का कारण बन सकता है।

कोलेस्ट्रॉल से बचने के उपाय

अच्छी डाइट, एक्सरसाइज और अच्छी लाइफ स्टाइल के अभाव में आज कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा बढ़ता जा रहा है। वसा (फैट) हमारे शरीर में पोषण का एक विशेष हिस्सा होता है। लेकिन जब यह वसा जरूरत से ज्यादा बढ़ जाये, तो यह हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के रूप में जमा हो जाता है। जिसके कारण दिल से जुड़ी समस्याओं के साथ, अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी जन्म ले सकती हैं। इसलिए हम यहां कोलेस्ट्रॉल से बचने के लिए कुछ जरूरी उपाय बता रहे हैं। जिनकी मदद से स्वस्थ रहने में मदद मिल सकती है और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बच सकते हैं।

हेल्दी डाइट लें

अपनी डाइट में सैचुरेटेड फैट्स और ट्रांस फैट्स की मात्रा कम करें। यह फैट्स, कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकते हैं। अनाज, सब्जियाँ, फल, दाल और दूसरे नेचुरल फूड आइटम्स का सेवन करें।

रेगुलर एक्सरसाइज

नियमित (रेगुलर) रूप से एक्सरसाइज करना कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। कम से कम 40 से 45 मिनट समय तक योग, वॉकिंग, जिम, या अन्य एक्सरसाइज करें।

वजन को कंट्रोल में रखें

मोटापा कम करना भी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। संतुलित आहार और रेगुलर एक्सरसाइज या वर्कआउट करके अपने वजन को कंट्रोल करें। ये एक्स्ट्रा वेट और फैट को रोकने मदद करेगा।

बुरी आदतों से बचें

धूम्रपान और अधिक मात्रा में शराब का सेवन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। इन्हें कम करें या बिल्कुल छोड़ दें।

अधिक तनाव से बचें

ज्यादा स्ट्रेस लेवल, कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी बढ़ा सकता है। जितना हो सके स्ट्रेस से दूर रहें। इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसके लिए ध्यान और योग की मदद ले सकते हैं।

रेगुलर चेकअप (नियमित डॉक्टरी जाँच)

कोलेस्ट्रॉल और इससे होने वाली अन्य सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचने के लिए रेगुलर चेकअप करायें। ये बहुत ज्यादा जरूरी है। डॉक्टर की सलाह लें और निर्धारित समय पर टेस्ट करायें। डॉक्टर द्वारा दिये गये सुझावों का सही से पालन करें और लिखी की गई दवाईयों का सेवन समय पर करें।

आयुर्वेदिक उपाय

कई आयुर्वेदिक उपचार व उपाय भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। गुड़, अर्जुन की छाल, गुग्गुल, त्रिफला आदि इसमें शामिल हैं।