Home > टेस्टोस्टेरोन हार्मोन > टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पुरूषों के स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है?
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पुरूषों के स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पुरूषों के स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है?

व्यक्ति की बॉडी में कई प्रकार के हार्मोन्स होते हैं। टेस्टोस्टोरोन उन्हीं हार्मोन्स में से एक मेल सेक्स हार्मोन है। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पुरूषों के यौन स्वास्थ्य को बनाये रखने में मदद करता है। उनमें कामेच्छा के बेहतर स्तर को बनाये रखता है। साथ ही पुरूषों की प्रजनन क्षमता को भी स्ट्रॉन्ग बनाता है। इस हार्मोन का उत्पादन पुरूषों के अंडकोष में होता है। यदि इसकी कमी हो जाये तो पुरूषों को पिता बनने में दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है। इतना नहीं इस हार्मोन की कमी के कारण यौन क्षमता प्रभावित होने के साथ, मानसिकि व शारीरिक परेशानियां भी पेश आ सकती हैं। दरसअल टेस्टोस्टोरोन की कमी की एक मुख्य वजह बढ़ती उम्र भी होती है।

आइए अब टेस्टोस्टोरोन नामक इस हार्मोन के कम होने के लक्षणों के बारे में भी जान लेते हैं। लेकिन उससे पहले कुछ संकेत पर चर्चा कर लेते हैं…

टेस्टोस्टोरोन हार्मोन की कमी का संकेत आप इस प्रकार समझ सकते हैं। जैसे कि सारा दिन आपको थकावट महसूस हो सकती है। बॉडी में स्टेमिना और एनर्जी का अभाव महसूस हो सकता है। ऐसा भी नहीं है व्यक्ति को थकान केवल टेस्टोस्टोरोन की कमी के कारण ही महसूस हो रही हो। थकान के लिए कुछ अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। अतः आपको अगर शारीरिक संबंध के दौरान लगातार थकावट महसूस हो, तो ऐसे में आप चिकित्सक से संपर्क जरूर करें।

टेस्टोस्टोरोन की कमी व अधिकता से पुरूषों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव

टेस्टोस्टोरोन की कमी के प्रभाव

इस हार्मोन की कमी के कारण धीरे-धीरे कामेच्छा में कमी आने लगती है। लेकिन वहीं कुछ पुरूषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि आप अपनी पार्टनर से दूरी बनाने के लिए बहाने खोजने लगे हैं, तो तुरन्त चिकित्सक से सलाह लें।

अक्सर टेस्टोस्टोरोन हार्मोन कम होने की वजह से कुछ पुरूषों की मानसिक क्षमता प्रभावित होने लगती है। किसी भी काम में फोकस कर पाने में समस्या होने लगती है। याददाश्त कमजोर होने लगती है। पूरा दिन तनाव, अशांति, डिप्रेशन जैसी स्थिति बनी रहती है। अतः आप अपने स्वास्थ्य पर पूरा फोकस करें। व्यायाम, योगा व ध्यान करें। साथ ही संतुलित आहार और पर्याप्त नींद लेने का प्रयास जरूर करें।

मेल हार्मोन्स की कमी के कारण एक्सरसाइज के समय जल्दी और गहरी थकान होती है। मांसपेशियों में अधिक पीड़ा हो सकती है। टेस्टोस्टोरोन शरीर में मांसपेशियों का उत्पादन करने में भी मदद करती है। इसलिए इस हर्मोन की कमी के कारण धीरे-धीरे मसल्स के कमजोर होने की संभावना बनी रहती है।

हड्डियों की परेशानी भी टेस्टोस्टोरोन की कमी के कारण होना शुरू हो सकती हैं। साथ ही बॉडी के कई भागो में बाल कम होना, नींद की कमी, मूड स्विंग्स, बेचैनी और वजन बढ़ने जैसी दिक्कतें आ सकती हैं।

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की अधिकता के कारण हो सकती हैं ये समस्याएं

पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर अधिक होने से भी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन समस्याओं के बारे में-

टेस्टोस्टेरोन की मात्रा ज्यादा होने के लक्षण के रूप में नुकसान

मुंहासों की समस्या

यदि किसी व्यक्ति के बॉडी में जरूरत से ज्यादा टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का निर्माण होता है, तो इस स्थिति में उस व्यक्ति के चेहरे पर मुंहासों की दिक्कत होना शुरू हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस हार्मोन की अधिकता के कारण पसीना भी अधिक आता है। जिसके कारण मुंहासों की समस्या उत्पन्न हो सकती है। यदि आपके साथ भी ये समस्या पेश आ रही है, बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लें।

रक्तचाप में परिवर्तन

पुरूषों में ब्लड प्रेशर की समस्या होने की संभावना भी बढ़ सकती है, अगर टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर ज्यादा हो जाये तो। जिनमें हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर दोनों समस्याएं शामिल हैं। ब्लड प्रेशर की इन स्थितियों में चक्कर आना, उल्टी जैसा महसूस होना, सिर दर्द की शिकायत जैसे संकेत दिखाई दे सकते हैं।

यौन क्षमता का प्रभावित होना

अगर पुरूष के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी हो जाये तो भी उनकी यौन क्षमता प्रभावित होती है। वहीं अगर टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर जरूरत से ज्यादा बढ़ जाये, तो भी पुरूषों की मर्दाना शक्ति प्रभावित होती है। इस हार्मोन की अधिकता के कारण पुरूषों में शुक्राणुओं की संख्या प्रभावित हो सकती है। इसलिए पुरूषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन संतुलित होना बेहद आवश्यक है।

शरीर पर बहुत ज्यादा बाल

वैसे तो लगभग हर पुरूष की बॉडी में बाल उगना आम बात है। वहीं अगर जरूरत से ज्यादा बाल शरी पर उगने लगें, तो ये इस बात का संकेत है कि उनके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर ज्यादा बढ़ा हुआ है। जिसके कारण उन्हें कई प्रकार दिक्कतों से दो-चार होना पड़ सकता है।

सीने में दर्द

टेस्टोस्टेरोन की मात्रा अधिक बढ़ जाने पर पुरूषों को सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है। ऐसे में उन्हें बिना समय गंवाये तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। दरअसल बॉडी में टेस्टोस्टेरोन बढ़ जाये, तो कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ सकता है। जिसके कारण दिल से जुड़ी समस्याएं पेश आ सकती हैं।

सूजन की शिकायत

हाथ-पैरों में सूजन की शिकायत होना भी शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर अधिक बढ़ जाने का संकेत हो सकता है। साथ ही ब्लड क्लॉट की समस्या भी हो सकती है। इस स्थिति में शरीर में सूजन होना स्वाभाविक है। अगर आपको इस प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरन्त चिकित्स से मिलकर उचित सलाह लें।

कुछ अन्य परेशानियाँ

यदि पुरूषों की बॉडी में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर आवश्यता से अधिक बढ़ जाये। इस स्थिति में निम्न समस्याएं हो सकती हैं जैसे – सांस लेने में दिक्कत, हार्ट अटैक, अनिद्रा आदि। इसलिए ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करें। इसे अन्यथा लेने की भूल बिल्कुल ना करें।