Home > टेस्टोस्टेरोन हार्मोन > टेस्टोस्टेरोन ऊर्जा बनाए रखने और फिट दिखने में कैसे मदद कर सकता है?
टेस्टोस्टेरोन ऊर्जा बनाए रखने और फिट दिखने में मदद कर सकता है

टेस्टोस्टेरोन ऊर्जा बनाए रखने और फिट दिखने में कैसे मदद कर सकता है?

पुरूषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन क्या है?

वैसे तो टेस्टोस्टेरोन पुरूषों और महिलाओं दोनों के शरीर में नेचुरल तरीके से होता है। मगर महिलाओं के अपेक्षा पुरूषों के शरीर में इसका स्तर बहुत ज्यादा होता है। पुरूषों के टेस्टिकल में ये हार्मोन रिलीज़ होता है। इसका कार्य यह सुनिश्चित करना होता है कि आपकी यौन क्षमता में वृद्धि हो।

आपकी मांसपेशियां, हड्डियां और लाल रक्त कोशिकाए स्ट्रॉन्ग और हेल्दी रहे, ये टेस्टोस्टेरोन के स्वस्थ स्तर पर निर्भर करता है। बेहतर यौन क्षमता और कामेच्छा को बरकरार रखने के लिए आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर भी बेहतर होना अनिवार्य होता है।

टेस्टोस्टेरोन और ऊर्जा के स्तर के बीच क्या संबंध है?

अगर टेस्टोस्टोरोन को लेवल बेहतर और हेल्दी हो, तो पुरूषों में बेहतर जोश, ऊर्जा, प्रेरणा और स्वास्थ्य की भावना बनी रहती है। किसी भी कारण से अगर टेस्टोस्टोरोन हार्मोन का स्तर कम हो जाये। जैसे कि उम्र्र बढ़ने की वजह से या ऐसी कोई भी स्थिति जो टेस्टोस्टोरोन के स्तर में कमी लाने के लिए जिम्मेदार हो। तो इस स्थिति में आप बहुत ज्यादा थकान महसूस कर सकते हैं। लेकिन ऐसा तब भी संभव है कि जब आपकी नींद पूरी ना हुई हो। यानी अपर्याप्त नींद के कारण भी आप अधिक थकान व सुस्ती महसूस कर सकते हैं।

आप अपनी बॉडी में टेस्टोस्टोरोन और ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए। यानी टेस्टोस्टोरोन हार्मोन के उत्पादन में वृद्धि करने के लिए कुछ खास खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। जो बेहद प्रभावशाली व फादयेमंद प्रभाव दिखा सकता है। ऐसे कुछ विशेष फूड्स की जानकारी हम आपको दे रहे हैं। जिनकी मदद से आप अपने शरीर में टेस्टोस्टोरोन हार्मोन को बढ़ा सकते हैं।

अंडा

सर्दियों में अंडे का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है, क्योंकि इसकी प्रवृति गर्म होती है। टेस्टोस्टोरोन हार्मोन की वृद्धि में अंडे का सेवन बहुत बढ़िया विकल्प माना जाता है। प्रतिदिन एक से दो अंडे का सेवन करने से आपकी फिटनेस मेंटेन के साथ टेस्टोस्टोरोन हार्मोन में भी वृद्धि अच्छी हो सकती है। अगर आप अंडा नहीं खाते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे कुछ और विकल्प भी दे रहे हैं। आप इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

आडू़

फलों में आड़ू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह आपको कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही इसके सेवन से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली भी बेहतर होती है। अगर आपकी उम्र 30 के पार हो चुकी है, तब तो आपको आड़ू का सेवन अवश्य करना चाहिए। दरअसल टेस्टोस्टोरोन हार्मोन को बढ़ाने के लिए आड़ू को बेहद प्रभावशाली फल माना जाता है। सप्ताह में 2 से 3 बार इस फल का सेवन आप कर सकते हैं।

पपीता

इस फल की पहली विशेषता तो यह है कि यह आपको हर मौसम में बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। टेस्टोस्टोरोन हार्मोन को बूस्ट करने के लिए पपीता बहुत ही प्रभावशाली फल साबित हो सकता है। इसे आप सलाद के रूप में सेवन कर सकते हैं। या फिर स्मूदी बनाकर भी इसे ले सकते हैं।

जैतून का तेल

ज्यादातर कई घरों में जैतून के तेल का इस्तेमाल भोजन बनान में किया जाता है। कई तरह के पकवानों और सब्जियों को पकाने में प्रयोग किया जाता है। वैज्ञानिकों को ने भी इस बात समर्थन किया है कि जैतूल का तेल दुनियां के बढ़िया टेस्टोस्टोरोन बूस्टिंग फूड्स के अंर्तगत आता है। अतः ऐसे पुरूष जिनके शरीर में टेस्टोस्टोरोन हार्मोन का स्तर कम है। ऐसे पुरूषों को जैतून के तेल को तेल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

अदरक

एक शोधानुसार अदरक को नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करके टेस्टोस्टोरोन हार्मोन के स्तर में 17.7 प्रतिशत वृद्धि की जा सकती है। पुरूषों में बांझपन जैसी समस्या का समाधान भी अदरक की मदद से किया जा सकता है। अदरक मे एंटीऑक्सीडेंट प्रचूर मात्रा में होता है। जिस वजह से मधुमेह ओर कैंसरी जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। प्रतिदिन के आहार में अदरक को शामिल करने से पुरूषों में प्रजनन क्षमता में वृद्धि होने की संभावना बढ़ सकती है।

अनार

अंगूर के अतिरिक्त अनार भी एक बेहतरीन फल है। जिसके सेवन से टेस्टोस्टोरोन हार्मोन के स्तर को लगभग 24 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। मोटापे से होने वाली सूजन की रोकथाम करने में सहायक होता है अनार, ताकि टेस्टोस्टोरोन हार्मोन का स्तर कम ना हो।